Total Users- 1,178,823

spot_img

Total Users- 1,178,823

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

इजरायली पीएम से मुलाकात से पहले ये क्या बोल गए ट्रंप

इजरायल ने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार को इजरायली सेना ने हमास के लगभग 140 ठिकानों पर हमले किए। इस बीच, सोमवार यानी आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता गाजा संघर्ष को समाप्त करने पर चर्चा करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे नेतन्याहू के साथ डील करेंगे। इसके अलावा, ट्रंप हमास और अरब देशों से भी बातचीत करेंगे, ताकि मध्य पूर्व में शांति स्थापित हो सके।

ट्रंप बोले- बीबी भी डील करना चाहते हैं
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में नेतन्याहू के उपनाम ‘बीबी’ का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, क्योंकि बीबी भी यह डील करना चाहते हैं। हर कोई यह सौदा करना चाहता है। इस दौरान उन्होंने सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन और मिस्र के नेताओं को उनकी सहायता के लिए श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य गाजा से आगे बढ़कर व्यापक मध्य पूर्व शांति स्थापित करना है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े