Total Users- 1,179,162

spot_img

Total Users- 1,179,162

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

अंतरिक्ष में महीनों तक ‘फंसे’ रहने के बाद 19 मार्च को सुनीता विलियम्स और विल्मोर बुच लौट रहे

नासा की एस्ट्रोनॉट और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अब धरती पर लौटने वाली हैं। उनके साथ अंतरिक्ष के साथी विल्मोर बुच भी वापस आएंगे। सुनीता और विल्मोर नौ महीने तक अंतरिक्ष में ‘फंसे’ हुए थे। अब 19 मार्च को नासा दोनों को पृथ्वी पर लाने जा रहा है। इस मिशन में स्पेस एजेंसी का साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स दे रही है। उसी के स्पेसक्राफ्ट से वापसी होने जा रही है। अब सुनीता ने बताया है कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद वह क्या मिस करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुनीता विलियम्स ने बताया है कि पृथ्वी पर लौटने के बाद सबसे ज्यादा वह क्या मिस करेंगी। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, ”सबकुछ।” सुनीता ने कहा, ”यह बुच और मेरी आईएसएस की तीसरी उड़ान है। हमने इसे एक साथ बनाने में मदद की, और हमने सालों में इसे बदलते देखा है। यहां रहने से हमें एक अनूठा दृष्टिकोण मिलता है – न केवल खिड़की से बाहर देखने से, बल्कि समस्याओं को हल करने के तरीके से भी। मैं जाने के बाद प्रेरणा और दृष्टिकोण की उस चिंगारी को खोना नहीं चाहती, इसलिए मुझे इसे किसी तरह से दबाना होगा।”

‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ के अनुसार, सुनीता विलियम्स ने बताया कि उन्हें अंतरिक्ष में बिताया समय काफी अच्छा लगा। हमारे लिए हमें हर दिन एक मिशन पर अपना ध्यान केंद्रित करना होता था, लेकिन हमारे परिवारों और समर्थकों के लिए यह एक किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं था। सबसे मुश्किल हिस्सा यह था कि पता नहीं था कि हम लोग कब वापस लौटेंगे। यह अनिश्चितता सबसे कठिन हिस्सा रही है।”

किससे मिलने को बेचैन सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स अपने लैब्राडोर रिट्रीवर्स से भी मिलने के लिए बेचैन हैं। सुनीता ने कहा, “हम बस वही कर रहे हैं जो हम हर दिन करते हैं, और हर दिन दिलचस्प है क्योंकि हम अंतरिक्ष में हैं और यह बहुत मजेदार है।” सुनीता और विल्मोर पिछले साल जून के शुरुआत में महज हफ्तेभर के लिए ही स्पेस में गए थे, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसके वजह से स्पेसक्राफ्ट को बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के ही धरती पर लौटना पड़ा। इसके बाद नासा की मदद करने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स सामने आई और अब दोनों उसी के स्पेसक्राफ्ट से वापस लौटने वाले हैं।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े