Total Users- 1,178,970

spot_img

Total Users- 1,178,970

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कीवी: सेहत का खजाना, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

कीवी एक छोटा लेकिन पोषण से भरपूर फल है, जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह ना केवल आपके चेहरे की चमक बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र से लेकर हृदय तक को मजबूत बनाता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कीवी खाने के अद्भुत फायदों के बारे में:

1. अस्थमा मरीजों के लिए लाभकारी

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कीवी का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और खास तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

2. दिल को बनाए मजबूत

कीवी का सेवन करने से एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा बढ़ती है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है और हृदय स्वस्थ रहता है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।

3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

कीवी में फाइबर और एक्टिनाइडेन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को तोड़कर पाचन क्रिया को तेज करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और गट हेल्थ में सुधार लाता है।

4. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और फॉलेट इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इसके नियमित सेवन से इंफेक्शन वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

5. क्रोनिक बीमारियों का खतरा घटाता है

कीवी में कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कर शरीर को स्वस्थ रखते हैं। यह डायबिटीज, लिवर डिजीज, हार्ट डिजीज और मोटापे जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े