Total Users- 1,178,970

spot_img

Total Users- 1,178,970

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर इन लोगों के लिए बन सकता है ज़हर

चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सुपरफूड कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर, किडनी की पथरी, लो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी स्थितियों में खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर पथरी से पीड़ित लोगों को इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक, चुकंदर हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, लेकिन लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है।

अगर आप गैस्ट्रिक समस्या, आयरन ओवरलोड या एलर्जी से परेशान हैं, तो चुकंदर से दूरी बनाना ही बेहतर होगा। इसके अलावा, चुकंदर का अधिक सेवन पेट की तकलीफ, मतली और मल के रंग में बदलाव ला सकता है। इसलिए चुकंदर खाने से पहले एक बार जरूर सोचें!

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े