Total Users- 1,157,374

spot_img

Total Users- 1,157,374

Sunday, February 8, 2026
spot_img

Khajur Khane ke Fayde aur Tarika : रोजाना 4 भीगे हुए खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

आज की दुनिया में लोग अपनी सेहत के प्रति अधिक जागरूक हैं। यही कारण है कि आप अपनी दिनचर्या में हेल्दी और फिट रहने के लिए अच्छी डाइट, व्यायाम, आदि शामिल करते हैं। आप सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में फलों को भी शामिल कर सकते हैं। खजूर भी ऐसा ही है। इसे खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। कई लोगों खजूर को सुबह खाली पेट खाते हैं। आप इसको रात भर भिगोने के बाद या कच्चा भी खा सकते हैं। खजूर का रोजाना नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रोजाना भीगे हुए खजूर खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। 

खजूर खाने के फायदे

खजूर कब्ज की समस्‍या को रोकता है।

ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।

ब्रेन को हेल्दी रखता है।

एनीमिया के लिए बेस्‍ट है।

खजूर का सेवन करने से वेट बढ़ता है।

बवासीर की समस्या से निजात मिलती है।

हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।

खजूर पुरुष और महिला दोनों की सेक्‍सुअल हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

सूजन को रोकता है।

हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी में सहायक है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है।

थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।

खजूर खाने का सही समय

खजूर का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।

आप इसको मीड मील के तौर पर भी खा सकते हैं।

जब भी मीठा खाने का मन करे तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप अपना वेट बढ़ाना चाहते हैं, तो सोने से पहले घी के साथ खजूर का सेवन करें।

सुबह खाली पेट खाएं।

मीड मील के रूप में खाएं।

जब भी मीठा खाने का मन करे।

वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ खाएं।

कितना करें सेवन

शुरूआत में सिर्फ 2 खजूर खाने चाहिए। फिर बाद में रोजाना 4 खजूर भिगोकर खाएं।

अगर आप भी अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना 4 खजूर का सेवन करें। लेकिन सिर्फ तब ही जब आपका डाइजेशन सिस्टम अच्छा हो।

क्यों भिगोकर खाएं

खजूर को भिगोने से इसमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, ऐसे में हमारा शरीर उससे उन पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।

भीगे खजूर खाने से इनको पचाना आसान होता है।

खजूर का पोषण और स्वाद दोनों पाने के लिए इनको खाने से पहले रातभर के लिए भिगो दें।

बच्चों के लिए खजूर

बच्चों की सेहत और इम्‍यून सिस्‍टम दोनों के लिए खजूर काफी अच्छा माना जाता है। खजूर में हीमोग्लोबिन की कमी (आयरन), कम वजन वाले और कमजोर इम्‍यून सिस्‍टम वाले लोगों को रोजाना एक खजूर का सेवन करना चाहिए।

More Topics

इसे भी पढ़े