Total Users- 1,178,931

spot_img

Total Users- 1,178,931

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

अंकुरित मेथी के जबरदस्त फायदे: डायबिटीज से लेकर हाई बीपी तक करेगी कंट्रोल

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मेथी का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जा रहा है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकुरित मेथी केवल डायबिटीज ही नहीं, बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों में भी लाभकारी है? विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

पोषक तत्वों का भंडार है अंकुरित मेथी

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, मेथी के अंकुरित दानों में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन C, मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।

किन बीमारियों में फायदेमंद है अंकुरित मेथी?

हाई कोलेस्ट्रॉल: रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के जमाव को रोकता है।

बेहतर मेटाबॉलिज़्म: अंकुरित मेथी के बीज बड़ी आंत में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं और अग्नाशय में बीटा कोशिकाओं के निर्माण को सुधारते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।

हाई ब्लड प्रेशर: अंकुरित मेथी का सेवन करने से सोडियम का स्तर नियंत्रित होता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और दिल स्वस्थ बना रहता है।

बवासीर में राहत: कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए अंकुरित मेथी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

कैसे करें सेवन?

रात में 2 चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रखें। सुबह तक जब यह अंकुरित हो जाए, तो इसे खाली पेट सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को अद्भुत लाभ मिल सकते हैं।

नोट: किसी भी नई चीज़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े