Total Users- 1,178,765

spot_img

Total Users- 1,178,765

Monday, March 23, 2026
spot_img

रात में दही खाने से पॉजिटिव की जगह नेगेटिव होते है असर!

क्या आपको भी यही लगता है कि दही खाने से सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। अगर आप गलत समय पर या फिर जरूरत से ज्यादा दही का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर रात में दही को कंज्यूम करने से मना करते हैं। आइए इसके पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं।

गला खराब हो सकता है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही का सेवन करने से आपका गला खराब हो सकता है। सर्दी-खांसी की समस्या से बचने के लिए आपको रात में दही खाने से बचना चाहिए। रात में दही कंज्यूम करने की वजह से आपको बलगम की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

गट हेल्थ पर पड़ सकता है भारी
रात में दही खाने की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। दरअसल, रात में दही को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है। अगर आप रात में फैट और प्रोटीन रिच दही खाते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात में दही खाने से आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है।

गौर करने वाली बात
अगर आप सेहत से जुड़ी इन समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको रात में दही को अपने डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। हेल्थ बेनिफिट्स के लिए दही को सुबह के समय या फिर दोपहर में कंज्यूम करना चाहिए। अगर दही को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

नोट : इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े