Total Users- 1,157,562

spot_img

Total Users- 1,157,562

Sunday, February 8, 2026
spot_img

गर्मियों में रोज पिएं एक गिलास छाछ, नहीं होगी डिहाड्रेशन की समस्या

पुराने जमाने से गर्मियों के मौसम में छाछ पीने की सलाह दी जाती रही है। छाछ यानी मट्ठा यानी बटरमिल्क पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। गर्मियों में लोग अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार बन जाते हैं। लेकिन अगर आप एक गिलास छाछ पीना शुरू कर देंगे, तो डिहाइड्रेशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि रोज छाछ पीने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है-

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
छाछ में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए छाछ का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा मट्ठा पीने से आपकी बॉडी को ठंडक पहुंचती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छाछ में विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

बूस्ट करे इम्यून सिस्टम
मट्ठा पीकर आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए छाछ पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा कैल्शियम रिच छाछ आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी छाछ को रेगुलरली कंज्यूम किया जा सकता है।

महसूस कर पाएंगे एनर्जेटिक
छाछ में पाए जाने वाले तत्व आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। छाछ पीकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। कुल मिलाकर गर्मियों में एक गिलास छाछ, आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े