Total Users- 1,170,332

spot_img

Total Users- 1,170,332

Thursday, March 12, 2026
spot_img

मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ की शूटिंग खत्म, दर्शकों के लिए आई खुशखबरी

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। पोस्ट में एक क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर की गई, जिस पर लिखा था, “इट्स ए रैप,” यानी शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फैमिली मैन 3 के लिए शूटिंग खत्म, अब थोड़ा इंतजार।” इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स इस सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘द फैमिली मैन 3’ के तीसरे सीजन में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी नजर आएंगे। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। ‘द फैमिली मैन’ के पहले दो सीजन को दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी थी, और अब तीसरे सीजन को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े