Total Users- 1,170,607

spot_img

Total Users- 1,170,607

Friday, March 13, 2026
spot_img

रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा अपडेट, फरहान अख्तर ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। पिछले साल फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद रणवीर सिंह के नए डॉन अवतार को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखा गया। अब, फरहान अख्तर ने इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इस दिन से शुरू होगी ‘डॉन 3’ की शूटिंग

फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि ‘डॉन 3’ की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। रणवीर सिंह को इस प्रतिष्ठित भूमिका में देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर क्योंकि उन्होंने इस किरदार में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। फरहान ने कहा,

कौन-कौन होगा कास्ट में?

फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि कियारा आडवाणी फीमेल लीड होंगी। वहीं, विलेन के किरदार के लिए विक्रांत मेसी का नाम चर्चा में है, हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फरहान अख्तर की दूसरी फिल्म ‘120 बहादुर’ भी तैयार

इसके अलावा, फरहान अख्तर जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘120 बहादुर’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म भारत-चीन युद्ध पर आधारित होगी, जिसमें फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी PVC की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह नए ‘डॉन’ के रूप में कितना जादू बिखेरते हैं और क्या विक्रांत मेसी विलेन के रूप में उन्हें टक्कर देने वाले हैं!

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े