Total Users- 1,170,565

spot_img

Total Users- 1,170,565

Friday, March 13, 2026
spot_img

तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ का टीजर रिलीज, नागा साधु के खौफनाक लुक में आईं नजर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘ओडेला 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का टीजर महाकुंभ के मंच पर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर तमन्ना का खौफनाक और दमदार किरदार लोगों को हैरान कर रहा है।

तमन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए लिखा,
“जब शैतान वापस आता है, तब दैवीय शक्ति अपनी भूमि और अपनी विरासत की रक्षा के लिए आगे आती है।”
इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया कि ‘ओडेला 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘ओडेला 2’ डायरेक्टर संपत नंदी की साल 2022 में आई फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ की फ्रेंचाइजी है। फिल्म की कहानी एक गांव की सुरक्षा से जुड़ी है, जहां के रक्षक ओडेला मल्लन्ना स्वामी हमेशा अपने गांव को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए लड़ते हैं। इस बार फिल्म में तमन्ना नागा साधु के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो बुरी ताकतों का सामना करेंगी।

म्यूजिक और स्टारकास्ट

फिल्म का संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के अलावा मुरली शर्मा और वशिष्ठ एन. सिम्हा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के टीजर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘ओडेला 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े