Total Users- 1,170,711

spot_img

Total Users- 1,170,711

Friday, March 13, 2026
spot_img

‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, एक फोन कॉल बदलेगा अनुपमा की जिंदगी!

टीवी का सबसे लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है। लेकिन आने वाले एपिसोड्स में कहानी और भी रोमांचक होने वाली है। एक फोन कॉल अनुपमा की जिंदगी में बड़ा तूफान लाने वाला है, जिसका कनेक्शन जेल में मिले एक नए शख्स से होगा। इस रहस्यमयी कैदी और अनुपमा के बीच क्या रिश्ता है, इसका खुलासा जल्द ही होने वाला है।

अब तक की कहानी

अब तक आपने देखा कि प्रेम को पता चल जाता है कि उसके एडमिशन के पेपर्स उसके परिवार ने गायब करवा दिए थे। यह सच्चाई जानने के बाद प्रेम गुस्से से भर जाता है और पूरे परिवार को खरी-खोटी सुनाता है। इसी दौरान मोटी बा सबके सामने यह राज खोल देती हैं कि उन्होंने ही एडमिशन के पेपर्स जला दिए थे। यह सुनकर राही और प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, जिससे शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है।

आने वाले एपिसोड में क्या होगा?

  • जेल में अनुपमा और कैदी की मुलाकात – अनुपमा एक बार फिर जेल जाएगी, जहां वह कैदियों के साथ डांस करती नजर आएगी। इसी दौरान राघव वहां आ जाएगा और अनुपमा को देखकर हैरान रह जाएगा।
  • राघव की चोट पर मरहम – अनुपमा राघव के हाथ पर लगी चोट को साफ करेगी और उससे बात करने की कोशिश करेगी।
  • चौंकाने वाला फोन कॉल – तभी अनुपमा के पास एक कॉल आता है, जिसमें उसे राही के साथ किसी अनहोनी का अंदेशा होता है। यह सुनते ही अनुपमा जोर से राही का नाम लेकर चीख पड़ती है

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फोन कॉल का क्या रहस्य है और अनुपमा की जिंदगी में क्या नया मोड़ आने वाला है! क्या राही सच में किसी मुसीबत में है? या यह किसी की साजिश है? जानने के लिए जुड़े रहें ‘अनुपमा’ के साथ!

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

इसे भी पढ़े