Total Users- 1,170,809

spot_img

Total Users- 1,170,809

Friday, March 13, 2026
spot_img

JAAT बन रहे सनी देओल ने ‘गदर 3’ पर दिया धांसू अपडेट, कहा- ये रोल निभाने के लिए तैयार हूं

सनी देओल जल्द ही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ के अगले पार्ट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो बार-बार तारा सिंह का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं.
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में बने एक्टर सनी देओल फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक के अपने करियर में काफी कमाल की फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी सभी फिल्मों में ‘गदर’ फ्रेंचाइजी को अक्सर ही लोग काफी पसंद करते हैं. इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल थीं, दोनों को जोड़ी के तौर पर बी लोगों ने खूब प्यार दिया है. हाल ही में एक्टर ने फिल्म के किरदार के तारा सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बार-बार इस किरदार को निभा सकते हैं.

गदर’ फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था, जिसके 22 साल के बाद फिल्म का सीक्वल आया. फिल्म के दोनों पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि, अब लोग इस फिल्म के तीसरे पार्ट के इंतजार में बैठे हुए हैं. फिलहाल एक्टर अपनी फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं, जो कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल ने अपने फैंस के साथ खास बातचीत की.

बार-बार निभाना चाहते हैं रोल

पिंकविला पर फैंस ने इस दौरान एक्टर से उनकी फिल्म ‘गदर’ के अगले पार्ट के बारे में पूछा, जिस पर एक्टर ने कहा कि वो बार-बार ये किरदार निभाना चाहेंगे. ‘गदर’ के तारा सिंह के किरदार के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ये एक बहुत ही कमाल का किरदार है. आगे उन्होंने कहा कि वो एक ऐसा किरदार है, जिसमें भोलापन, रोमांस जैसा सभी कुछ है. इन्हीं के साथ अगर वो उखड़ जाता है, तो सब कुछ उखाड़ देता है.

अगले पार्ट के बारे में क्या कहा?

‘गदर 3’ के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ये तो फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर डिपेंड करता है. वो जब भी इसे बनाना चाहे, हम सभी उनके लिए मौजूद होंगे. साथ ही मैं भी एक बार और ये रोल निभाने के लिए तैयार हूं. हालांकि, काफी वक्त पहले फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने भी ‘गदर 3’ के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म की तैयारियां जोरों पर है और वो अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.

More Topics

इसे भी पढ़े