Total Users- 1,170,759

spot_img

Total Users- 1,170,759

Friday, March 13, 2026
spot_img

दुनिया का वो रूप देखा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था-रणवीर इलाहाबादिया

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पॉडकास्ट में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर बात की। रणवीर ने अपने गेस्ट बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे को बताया कि इस विवाद की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ बहुत खराब हो गई थी। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उन्होंने दुनिया का वो रूप देखा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

रणवीर ने कहा, “इस पूरे विवाद का मेरे मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा… मैं समझने की कोशिश कर रहा था, सोच रहा था कि उस कमेंट से पहले मैंने और क्या-क्या गलतियां की हैं अपनी लाइफ में। मैं मेडिटेशन कर रहा था। दिल और दिमाग को शांत रखने की कोशिश कर रहा था। फैमिली को परेशान देख मुझे बहुत परेशानी हो रही थी, लेकिन उस समय मुझे खुद को, अपने परिवार को और अपनी टीम को संभालना था।”

रणवीर ने आगे कहा, “मुझे इस दौरान ये भी पता चला के दुनिया में बहुत ज्यादा गुस्सा है। मैं ये बिल्कुल नहीं कह रहा हूं कि मेरी गलती नहीं थी, मेरी गलती थी और उसके कारण से मैंने दुनिया का गुस्सा देखा। पर इंसानों को और दुनिया को और गहराई से भी जाना हूं। साथ ही, मुझे बस काम करना है, मैं बहुत मेहनत करना चाहता हूं।”

रणवीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “कुछ लोगों ने कहा कि मुझे 1-2 साल के लिए कंटेंट क्रिएशन से ब्रेक ले लेना चाहिए, लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं अपने कामों और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। तो अगर इस दलदल से निकलना है, तो वो भी एक्शन और मेहनत से ही निकलना होगा।”

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

इसे भी पढ़े