Total Users- 1,170,944

spot_img

Total Users- 1,170,944

Saturday, March 14, 2026
spot_img

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताया इन 2 फिल्मों की शूटिंग में छोड़ दिया था नहाना

आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, यह हर कोई जानता है। वह जो भी रोल करते हैं उसमें एकदम घुस जाते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अपनी दो फिल्मों के दौरान उन्होंने नहाना बंद कर दिया था। आमिर चाहते थे कि उनका लुक सिचुएशन से मैच करे। राख के लिए आमिर करीब 12 दिन
नहीं नहाए थे और गुलाम में एक हफ्ते तक। आमिर ने बताया कि ये कैरेक्टर की डिमांड थी।

सड़कछाप लगना चाहते थे आमिर
आमिर एबीपी से बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के लिए कई दिनों तक नहाने की बात सही है? इस पर आमिर बोले, ‘मैंने ऐसा एक नहीं बल्कि दो बार किया है। राख की शूटिंग के दौरान मैंने नहीं नहाया था क्योंकि मेरा कैरेक्टर घर छोड़ने के बाद गलियों में रहता था। मैं इसे एकदम रियल फील करना चाहता तो मैंने नहाना बंद कर दिया ताकि ऐसा लग सकूं कि सही में सड़क पर रहता हूं।’

गुलाम में इस वजह से नहीं नहाया
गुलाम के बारे में आमिर बोले, ‘गुलाम के क्लाइमैक्स में एक लंबा एक्शन सीक्वेंस है जहां मुझे बुरी तरह पीटा जाता है। धीरे-धीरे मेरी चोटें बढ़ती जाती हैं। अगर शूटिंग के बाद मैं हर दिन नहाता तो कंटिन्यूटी बिगड़ जाती। इसलिए मैंने एक हफ्ते तक ना नहाने का फैसला लिया ताकि वैसा ही लुक और फील बना रहे क्योंकि अगर आप नहा लेते हो तो अगले दिन फ्रेश दिखने लगते हो- जो कि मैं नहीं चाहता था।’

More Topics

इसे भी पढ़े