Total Users- 1,170,759

spot_img

Total Users- 1,170,759

Friday, March 13, 2026
spot_img

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई हाथापाई, एक-दूसरे से भिडे़ ये एक्टर्स क्रिकेटर को करना पड़ा बीच-बचाव

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रजत दलाल और आसिम रियाज के बीच मंच पर हुई हाथापाई का है। आसिम रियाज किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रजत दलाल के साथ हाथापाई करते नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में रजत और आसिम के बीच जमकर धक्का मुक्की होती दिख रही है। 

वीडियो हो रहा वायरल

वहीं, रजत दलाल भी आसिम को जवाब देने से पीछे नहीं हटते। वीडियो में देखा जा सकता है कि बात कदर आगे बढ़ गई की शिखर धवन को बीच-बचाव करना पड़ा।  इस पूरी घटना समय रुबीना दिलैक भी मंच पर मौजूद थीं। उनके चेहरे पर हैरानी साफ-तौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है वीडियो
यह वीडियो बैटल ग्राउंड शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि दोनों के बीच सच में लड़ाई हुई है या फिर पूरा मामला स्क्रिप्टेड है। इससे पहले भी रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह दिग्विजय राठी से झगड़ते नजर आए थे। हालांकि, बाद में दिग्विजय ने बताया था कि यह केवल वीडियो के लिए था।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

इसे भी पढ़े