Total Users- 1,170,711

spot_img

Total Users- 1,170,711

Friday, March 13, 2026
spot_img

प्रिया बनर्जी ने ससुर राज बब्बर पर शादी में नहीं रहने का लगाया आरोप

अभिनेता-राजनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक ने हाल ही में प्रिया बनर्जी के साथ शादी की। प्रतीक और प्रिया की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। ये शादी वैलेंटाइन डे पर प्रतीक के बांद्रा स्थित घर में हुई थी। इसमें करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। इस शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर और बब्बर परिवार के बाकी सदस्यों को नहीं बुलाया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें भी सामने आईं। ऐसे में अब इन अटकलों के जवाब में, नए जोड़े ने आखिरकार अपनी बात रखी और स्वीकार किया कि स्थिति वास्तव में काफी टफ है। प्रतीक ने एक बार फिर अपना नाम बदलकर सिर्फ ‘प्रतीक स्मिता पाटिल’ रख लिया है।

लोगों को अतीत में वापस जाना चाहिए
प्रिया बनर्जी ने राज पर अपने पति प्रतीक के लिए शादी में नहीं रहने का भी आरोप लगाया। जब प्रतीक से बब्बर परिवार की अनुपस्थिति के पीछे का कारण पूछा गया, तो प्रिया ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं। हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते। और यह हमारी जगह नहीं है। यह सब ऑनलाइन है। यह सब इंटरनेट पर है। लोगों को अतीत में वापस जाना चाहिए और शायद उस समय के कुछ लेख पढ़ने चाहिए और पता लगाना चाहिए कि किसी के जीवन में क्या हुआ था, उसके बाद ही वे कोई कमेंट करे, जो किसी के खास दिन को प्रभावित कर सकती है।’

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

इसे भी पढ़े