Total Users- 1,170,853

spot_img

Total Users- 1,170,853

Friday, March 13, 2026
spot_img

पति को दूसरी औरत के चंगुल से बचाने के लिए जब पत्नी ने पहना काला कोट, सुपरहिट थी फिल्म की कहानी

डायरेक्टर अक्सर कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. 21 साल पहले एक फिल्म आई थी, जिसके क्लाइमैक्स में कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया था. फिल्म के क्लाइमैक्स को लोगों ने इतना पसंद किया कि फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

अक्सर फिल्मों की कहानी देखकर आपको लगता होगा कि ऐसा तो असल में भी हो सकता है. वहीं फिल्ममेकर भी रियलिटी के इर्द-गिर्द ही अपनी फिल्मों की कहानियों को रखना पसंद करते हैं. 21 साल पहले भी एक ऐसी ही कहानी बड़े पर्दे पर पेश की गई थी. एक पत्नी अपने पति को दूसरी औरत के चंगुल और उसके लगाए झूठे इल्जामों से बचाने के लिए काला कोट पहनती है, कानूनी लड़ाई लड़ती है और जीत भी हासिल करती है. एक पत्नी के भरोसे की जीत होती है और दूसरी औरत को अपने मंसूबे में नाकामयाबी हासिल होती है. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

अगर अभी भी आप नहीं समझे हैं कि ये कौन-सी फिल्म हैं, तो चलिए हम बताते हैं. साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘ऐतराज’ है. अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म की कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया था. प्रियंका उस दौरान एक्टिंग की दुनिया में नई-नई आईं थीं और उन्हें खुद को साबित करना था. ऐसे में जब उन्हें ‘ऐतराज’ में नेगेटिव रोल ऑफर हुआ, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के उसके लिए हामी भर दी. भले ही फिल्म में पीसी विलेन बनकर सभी के सामने आईं, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया.

दमदार था फिल्म का क्लाइमैक्स

इस फिल्म में उसके क्लाइमैक्स ने ऐसी जान फूंकी कि फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला. ‘ऐतराज’ के क्लाइमैक्स में कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिला, जहां करीना कपूर जिन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था, वो काला कोट पहनकर अपनी पति की पैरवी करती हुई नजर आती हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने अक्षय की एक्स गर्लफ्रेंड और उनके बॉस की पत्नी का रोल निभाया था, वो पैसों की पावर और अपने झूठ के जरिए एक्टर को फंसाने की कोशिश करती हैं.

फिल्म के डायलॉग्स पर जमकर बजी तालियां

करीना जब कोर्ट में सबके सामने पूछती हैं, क्या तुजे पता है तेरे बच्चे का बाप कौन है? तो उनके लिए लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं. प्रियंका और करीना की एक्टिंग के मामले में बराबरी की टक्कर देखने को मिली थी. हालांकि जीत सच्चे प्यार और पत्नी के विश्वास की होती है. एक्ट्रेस अपने पति को बाइज्जत बरी करवाकर घर ले आती हैं. ‘ऐतराज’ को बनाने के लिए मेकर्स ने 24 साल पहले 11 करोड़ का खर्चा किया था. वहीं दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए इस फिल्म ने 26 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फिल्म की रिलीद के दौरान प्रियंका चोपड़ा महज 21 साल की थीं.

More Topics

इसे भी पढ़े