Total Users- 1,171,013

spot_img

Total Users- 1,171,013

Saturday, March 14, 2026
spot_img

क्या है Kingdom का Kantara कनेक्शन? ट्रेलर के अंत में दिखा एक्टर कौन? 2 सेकंड के रोल ने बनाया सबसे बड़ा सस्पेंस

एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम के ट्रेलर को फैंस पसंद तो कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी इस ट्रेलर को लेकर काफी सस्पेंस भी बन गया है. ट्रेलर के अंत में एक शख्स ऐसा नजर आता है जिसने मास्क लगा रखा है. अब इस लुक को लोग कांतारा से भी जोड़ रहे हैं.

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का ट्रेलर जबसे आया है तबसे सिर्फ इसकी चर्चा ही देखने को मिल रही है. ट्रेलर तो फैंस को भा गया है लेकिन अपने साथ कुछ सवाल भी छोड़ गया है. इस ट्रेलर में अंत में एक शख्स नजर आता है जो मास्क लगाए हुए है. अब फिल्म में इस एक्टर की एंट्री ने सस्पेंस पैदा कर दिया है. ये एक्टर विजय देवरकोंडा नहीं लग रहा है. अगर ये एक्टर विजय नहीं है तो सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि किंगडम के ट्रेलर में 2 सेकंड के लिए दिखा ये शख्स आखिर कौन है. कई सारे लोग तो अब इस सीन की वजह से कांतारा फिल्म की तुलना किंगडम से की जा रही है.

कौन से सीन से हो रही कांतारा की तुलना?

हाल ही में किंगडम फिल्म का ट्रेलर 3 अलग-अलग भाषाओं में जारी किया गया. हिंदी में भी ये ट्रेलर आ गया है और इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लेकिन ट्रेलर ने आने के साथ ही कुछ ऐसा कर दिया है जिसने फैंस के मन में सस्पेंस पैदा कर दिया है. ट्रेलर के अंत में मास्क लगाए एक शख्स नजर आता है. 2 सेकेंड की इस अपीयरेंस में इस शख्स ने कई सारी कन्फ्यूजन पैदा कर दी हैं और कई थ्योरीज को भी जन्म दे दिया है. कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि किंगडम के इस सीन का कांतारा फिल्म के साथ भी कोई कनेक्शन है. लेकिन कुछ भी इसपर साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है. इसके अलावा कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि इस फिल्म में दिखे शख्स का रोल साउथ एक्टर नानी प्ले कर रहे हैं. मगर कन्फर्मेशन तो इस बात की भी नहीं है.

किंगडम में कैसा है विजय देवरकोंडा का रोल?

किंगडम के ट्रेलर में विजय देवरकोंडा का दम नजर आया. इस ट्रेलर में एक्टर पूरी तरह से छाए रहे. वे इस फिल्म में एक अंडरकवर एजेंट के रोल में नजर आए हैं जो चोर का भेष बनाकर जेल में जाते नजर आ रहे हैं और एक सीक्रेट मिशन पर हैं. कहानी की बात करें तो ये फिल्म दो भाइयों की कहानी है जिसमें एक का नाम सूरी है और दूसरे का नाम शिवा है. फिल्म 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. फिल्म का संगीत अनुरुद्ध रविचंदर ने दिया है जबकी किंगडम का निर्देशन गौतम तिन्नानूरी ने किया है. फिल्म के प्रोडक्शन की बात करें तो इस फिल्म को नागा वामसी ने बनाया है.

बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी कांतारा

वहीं कांतारा फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आए थे और इस फिल्म के निर्देशक भी थे. इस फिल्म को दुनियाभर के फैंस ने पसंद किया था और कांतारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपए के पार रहा था. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा जिसका टाइटल कांतारा पार्ट 2 है. इस पार्ट को फिल्म का प्रीक्वल माना जा रहा है.

More Topics

इसे भी पढ़े