Total Users- 1,170,316

spot_img

Total Users- 1,170,316

Thursday, March 12, 2026
spot_img

कटरीना कैफ रणबीर की शादी में ‘बेशरम’ गाने पर नाचना चाहती थीं

आलिया भट्ट से शादी करने से पहले रणबीर कपूर के दो अफेयर्स सुर्खियों में रह चुके हैं। इनमें से पहला दीपिका पादुकोण और दूसरा कटरीना कैफ के साथ था। अब कटरीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनसे पूछा गया था कि अगर रणबीर कपूर की शादी में नाचने का मौका मिलेगा तो वह किस गाने पर डांस करेंगी। इस पर कटरीना ने ‘बेशरम’ गाना बताया था। वहीं साथ बैठे आमिर ने भी मजेदार बात कही थी।

वायरल वीडियो धूम 3 के प्रमोशन के वक्त का है। इसमें आमिर खान, कटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन दिख रहे हैं। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। उस वक्त कटरीना रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थीं। कटरीना से पूछा गया कि रणबीर उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर उनकी शादी में डांस करने का मौका मिले तो वह कौन सा गाना चुनेंगी?

कटरीना ने दिया सॉलिड जवाब
इस पर आमिर बोले, आप लोग बहुत मीन (दुष्टताभरे) सवाल पूछते हो यार। कटरीना जो कि रणबीर की गर्लफ्रेंड थीं, उन्होंने जवाब दिया था, ‘जिंदगी ने अगर मुझे ऐसा मौका दिया और किसी वजह से मुझे वहां डांस करना पड़ा तो मैं ‘बेशरम’ गाने पर डांस करूंगी।’ इस पर आमिर बोलते हैं, ‘अब तक तो आप सलमान के बारे में पूछते रहते थे। अब रणबीर के बारे में पूछ रहे हैं। अच्छा आप लोग मेरी शादी के बारे में क्यों नहीं पूछते। अभी तीन बाकी हैं मेरी भैया।’

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े