Total Users- 1,170,929

spot_img

Total Users- 1,170,929

Saturday, March 14, 2026
spot_img

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के साथ मोहब्बतें में दिखी थीं ये चुलबुली एक्ट्रेस, जानें अब क्या करती हैं

किम शर्मा एक वक्त पर बॉलीवुड का जाना माना नाम थीं. हालांकि, शादी के कुछ वक्त बाद से एक्ट्रेस का अता-पता ही बिल्कुल गायब हो गया था. अभी की बात करें, तो वो करण जौहर की कंपनी के साथ काम करती हैं.

फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाला हर शख्स अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ फिल्मों में नजर आना चाहता है. हालांकि, किम शर्मा ऐसी ही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पहली फिल्म में ही दोनों एक्टर के साथ काम किया था.

किम शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म मोहब्बतें से की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया. मोहब्बतें में किम ने संजू नाम की चुलबुली सी लड़की का किरदार निभाया था.

हालांकि, मोहब्बतें के बाद से किम को कई सारी फिल्में मिली. लेकिन कुछ ही वक्त बाद उन्होंने पर्सनल लाइफ पर ध्यान देते हुए शादी रचा ली और फिल्मी दुनिया को साल 2011 में अलविदा कह दिया था.

प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा किम के पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती थी. एक्ट्रेस का नाम कई बड़े सितारों के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने इंडियन बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी रचा ली.

शादी के बाद से किम इंडिया छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गईं. हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली, जिसके बाद से वो वापस इंडिया लौट आईं. उनकी शादी 6 साल तक ही चली थी.  

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और किम ने एक-दूसरे को 2 साल तक डेट किया. लेकिन उनका भी रिश्ता टूट गया. हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई.

फिलहाल किम के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, एक्ट्रेस करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और कॉर्नरस्टोन टैलेंट में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम करती हैं. जिसमें, सेलिब्रिटी का मैनेजमेंट संभालती हैं.

More Topics

इसे भी पढ़े