Total Users- 1,170,891

spot_img

Total Users- 1,170,891

Saturday, March 14, 2026
spot_img

अनुपमा में अनुज कपाड़िया की होगी वापसी?

रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में जब अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) की एंट्री हुई तो टीआरपी को जैसे 4 चांद लग गए। गौरव की अदाकारी ने ऐसा जादू चलाया कि लाखों फैंस के लिए उनके यही शो देखने की वजह बन गया। जब गौरव ने यह छोड़ा तो बेहिसाब दिल टूटे। लेकिन क्या अब गौरव खन्ना फिर एक बार अनुज कपाड़िया के अवतार में सीरियल में वापसी करने जा रहे हैं? उनके हालिया बयान से तो यही लगता है। साल 2024 में शो छोड़ने के 5 महीने बाद गौरव ने फैंस को टीज किया है और कहा कि ‘यह एक कॉमा है, फुल स्टॉप नहीं है’।

गौरव खन्ना बोले- जब मिहिर जिंदा हो सकता है…
गौरव खन्ना ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, “राजन शाही ने अभी किरदार को मारा नहीं है, बस कहानी में अभी स्पेस नहीं है। लेकिन यह इंडियन टेलीविजन है, जब मिहिर (सास भी कभी बहू थी का किरदार) जिंदा हो सकता है, ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं। लेकिन उसका यह मतलब नहीं है कि मैं वापस आ रहा हूं। लेकिन कभी भी ‘नेवर’ नहीं बोलना चाहिए। यह बस एक कॉमा है, लेकिन लकीर आगे बढ़ चुकी है।” तो क्या वाकई गौरव खन्ना अपने फैंस को जल्द ही बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं?

More Topics

इसे भी पढ़े