Total Users- 1,173,090

spot_img

Total Users- 1,173,090

Monday, March 16, 2026
spot_img

शारदीय नवरात्रि क्यों मनाते हैं, शारदीय नवरात्रि का पर्व? जानिए 9 दिन होती है कौन सी देवियों की पूजा

हिंदू धर्म में देवी पूजा का विशेष महत्व है। वैसे तो पूरे साल में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती है. इनमें दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि कहलाती है. नवरात्रि के मौके पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है।

पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस दौरान देवी मां को घर के मंदिर में विराजमान किया जाता है, जो नौ दिनों तक घर में वास करती हैं। इस दौरान लोग उपवास करते हैं। चारों नवरात्रि में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है।

इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से मनाई जा रही है, जिसका समापन 11 अक्तूबर नवमी तिथि होगा। आइए जानते हैं नवरात्रि का पावन पर्व 9 दिनों का ही क्यों होता है और इस दौरान देवी दुर्गा के किन नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कब मनाई जाती है शारदीय नवरात्रि हिंदू मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 3 अक्तूबर, गुरुवार से शुरू होकर 11 अक्टूबर, शुक्रवार तक मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि का समापन नवमी तिथि को होता है और उसके अगले दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है नवरात्रि क्यों मनाई जाती है? श्रीराम से जुड़ी कथा प्रचलित कथा है कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम ने शारदीय नवरात्रि की शुरुआत की थी। जब वे माता सीता को रावण से छुड़ाने के लिए युद्ध कर रहे थे, तब उन्होंने रामेश्वरम में समुद्र के किनारे माता शक्ति की 9 दिनों तक पूजा की थी। दसवें दिन, श्रीराम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त की। इसलिए दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाया जाता है।

मां दुर्गा से जुड़ी कथा एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, महिषासुर नामक राक्षस को भगवान ब्रह्मा से यह वरदान मिला था कि उसे कोई देवता, दानव या मनुष्य नहीं मार सकता। इस वरदान के कारण महिषासुर ने पृथ्वी पर बहुत आतंक मचाया। उसे खत्म करने के लिए मां दुर्गा का जन्म हुआ। नौ दिनों तक मां दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध चला और अंत में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया। देवी के नौ स्वरूप जिनकी पूजा होती है: मां शैलपुत्री मां ब्रह्मचारिणी मां चंद्रघंटा मां कुष्मांडा मां स्कंदमाता मां कात्यायनी मां कालरात्रि मां महागौरी मां सिद्धिदात्री

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े