Total Users- 1,173,364

spot_img

Total Users- 1,173,364

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

मोक्षदा एकादशी कब है, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व

मोक्षदा एकादशी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस वज​​ह से यह दिन पितरों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. मोक्षदा एकादशी को व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में श्रीहरि की पूजा करें और मोक्षदा एकादशी की व्रत कथा सुनें. यदि आपके पितरों को मोक्ष नहीं मिला है या वे परेशान हैं तो आप उनके लिए मोक्षदा एकादशी का व्रत रख सकते हैं. व्रत के बाद मोक्षदा एकादशी व्रत का पुण्य उनको दान कर दें. इससे वे पापमुक्त होकर मोक्ष पा सकते हैं.

मोक्षदा एकादशी व्रत का महत्व
मोक्षदा एकादशी या मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप मिटते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. पौराणिक कथा के अनुसार, राजा वैखानस ने मोक्षदा एकादशी की व्रत विधि पूर्वक ​की तो उनके पिता को नरक से मुक्ति मिल गई थी. जब राजा की मृत्यु हुई तो उनको भी इस व्रत के पुण्य प्रताप से स्वर्ग की प्राप्ति हुई.

मोक्षदा एकादशी 2024 पारण समय
जो लोग मोक्षदा एकादशी का व्रत रखेंगे, उनको 12 दिसंबर को पारण के लिए 2 घंटे से अधिक का समय प्राप्त होगा. मोक्षदा एकादशी व्रत के पारण का शुभ समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट से सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक है. उस दिन द्वादशी तिथि के समापन का समय रात 10 बजकर 26 मिनट पर है.

मोक्षदा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त
11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 05:15 ए एम से 06:09 ए एम तक है. उस दिन आप मोक्षदा एकादशी की पूजा सुबह 07:04 बजे से 11:48 बजे के बीच कर सकते हैं. व्रत के दिन लाभ-उन्नति मुहूर्त 07:04 ए एम से 08:22 ए एम तक और अमृत – सर्वोत्तम मुहूर्त 08:22 ए एम से 09:39 ए एम तक है.

वरीयान् योग और रेवती नक्षत्र में मोक्षदा एकादशी
इस साल मोक्षदा एकादशी के दिन वरियान योग और रेवती नक्षत्र का संयोग बना है. वरीयान योग सुबह से लेकर शाम 06:48 बजे तक है, उसके बाद से परिघ योग है. उस दिन रेवती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक है. उसके बाद से अश्विनी नक्षत्र है.

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े