Total Users- 1,172,586

spot_img

Total Users- 1,172,586

Monday, March 16, 2026
spot_img

मान-सम्मान में होगी वृद्धि , इन राशि के जातकों को धारण करना चाहिए माणिक रत्न

ज्योतिष शास्त्र में सभी रत्नों का विवरण दिया गया है और उनका विशिष्ट महत्व बताया गया है। जिन लोगों ने अपनी राशि के हिसाब से रत्न धारण किए हैं, वे शुभ फल प्राप्त करेंगे और समस्याओं को दूर करेंगे। माणिक रत्न धारण करने से जातक का सौभाग्य बढ़ता है। इसलिए इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातकों को माणिक रत्न पहनना चाहिए।

मेष राशि

मेष राशि के जातक माणिक रत्न धारण कर सकते हैं। मेष राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। वहीं माणिक भी सूर्य का रत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिसके फलस्वरूप इस राशि के जातकों को कई लाभ मिल सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और शत्रुओं पर विजय मिलती है। माणिक रत्न को धारण करने से मेष राशि के जातकों को ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।

सिंह राशि

माणिक रत्न धारण करना सिंह राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है। सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी सूर्य होता है और माणिक सूर्य का रत्न माना जाता है। सिंह राशि के जातकों द्वारा इस रत्न को धारण करने से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती है और साहस व पराक्रम बढ़ता है। इसके अलावा रोग-दोष से छुटकारा मिलता है और कुंडली में स्थित ग्रह बाधाओं को दूर करने के लिए सिंह राशि के जातकों को माणिक रत्न धारण करना चाहिए। इस राशि के जातकों को रविवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में माणिक रत्न को धारण करना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी माणिक रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। गुरु और सूर्य ग्रह धनु राशि के मित्र ग्रह हैं। ऐसे में इस रत्न को धारण करने से जातक के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। हालांकि धनु राशि के जातक माणिक रत्न पहनने से पहले पूजा-पाठ और शुद्धिकरण अवश्य करवा लें। तभी इस रत्न को धारण करने से लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह रत्न धारण करना शुभ फलदायी माना जाता है। चंद्रमा और सूर्य ग्रह कर्क राशि के मित्र माने जाते हैं। ऐसे में इस रत्न को धारण करने से कर्क राशि के जातकों को मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं यदि कुंडली में ग्रह दोष हैं, तो उससे भी छुटकारा मिलता है। वहीं यदि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी है, तो माणिक रत्न को धारण करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े