Total Users- 1,172,257

spot_img

Total Users- 1,172,257

Monday, March 16, 2026
spot_img

धनतेरस पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 शुभ चीज़ें, दूर होगी आर्थिक तंगी और बरसेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा!

दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो रही है, जो इस साल 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी के साथ-साथ आरोग्य के देवता धन्वंतरि की पूजा होती है। इस बार धनतेरस पर शनि प्रदोष का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे भगवान शिव की पूजा का महत्व कई गुना बढ़ गया है।

शिव कृपा के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये 5 चीज़ें:

  1. जल में काले तिल: चूंकि शनि प्रदोष का संयोग है, जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ जपें। इससे शनि दोष और आर्थिक तंगी दूर होगी।
  2. बिल्व पत्र और सफेद चंदन: बिल्व पत्र पर सफेद चंदन से ‘ॐ’ या ‘नमः शिवाय’ लिखकर अर्पित करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  3. शहद की धारा: जीवन में समृद्धि और मधुरता लाने के लिए शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। यह उपाय दरिद्रता दूर कर खुशहाली लाता है।
  4. अक्षत (अखंड चावल): टूटे हुए न हों ऐसे अक्षत शिवलिंग पर चढ़ाएं। पूजा के बाद इन दानों को अपने पर्स या तिजोरी में रखें, जिससे धन में स्थिरता और बरकत बनी रहती है।
  5. एक रुपया का सिक्का: जल या दूध चढ़ाने के बाद शिवलिंग पर एक सिक्का अर्पित करें। इसे बाद में तिजोरी में रखने से धन में तेरह गुना बढ़ोतरी होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस शुभ संयोग पर शिव आराधना से धन और आरोग्य दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े