Total Users- 1,173,569

spot_img

Total Users- 1,173,569

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

होली की कई किंवदंतियाँ और कहानियाँ हैं, जानें कुछ अद्भुत परंपरा का इतिहास

सनातन धर्म में होली को भी प्रमुख माना गया है जो कि रंगों का त्योहार है। इस साल होली का पर्व 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। होली देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
लेकिन मथुरा और वृंदावन में तो और भी खास होली होती है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा समेत वृंदावन और बरसाना में जमकर होली खेली जाती है। यहां की होली देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं यहां पर रंगों से ही नहीं बल्कि ई तरह से होली मनाई जाती है जिसमें फूलों वाली होली, लट्ठमार होली और लड्डू मार होली काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि यहां पर होली से कई दिन पहले ही उत्सव आरंभ हो जाता है। वही आज बरसाना की लड्डू मार होली खेली जाएगी। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा लड्डू मार होली के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

बरसाना की लड्डू मार होली—
आपको बता दें कि बरसाना की लड्डू मार होली बहुत ही प्रसिद्ध है और इसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं इस दिन भक्त राधा कृष्ण की भक्ति में पूरी तरह डूब जाते हैं लड्डू मार होली श्रीराधा रानी मंदिर में खेली जाती है। लड्डूमार होली पर भक्तों पर लड्डू फेंके जाते हैं जिन्हें यह लड्डू लगते हैं वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। वही भक्त इन लड्डूओं को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर यह लड्डू किसी को साबूत मिल जाए तो उसके जीवन में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

लड्डूमार होली की पौराणिाक कथा—
बरसाना की लड्डू मार होली मनाने को लेकर एक प्राचीन पौराणिक कथा है. इसके अनुसार, द्वापर युग में राधा रानी के पिता के नंद बाबा को होली का निमंत्रण पत्र भेजा था. जिसके बाद पुरोहितों के हाथों नंद बाबा ने स्वीकृति पत्र भेजा था. पुरोहितों के स्वागत में उन्हें लड्डू दिए गए और गोपियों ने उन सभी के गुलाल लगाया. पुरोहितों के पास गुलाल नहीं था तो उन्होंने गोपियों के ऊपर लड्डूओं की बारिश कर दी. मान्यताओं के अनुसार, इसके बाद से ही होली पर लड्डू मार होली खेलने की परंपरा शुरू हुई थी. आज भी बरसाना में हर साल लड्डू मार होली खेली जाती है.

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े