Total Users- 1,172,649

spot_img

Total Users- 1,172,649

Monday, March 16, 2026
spot_img

सावन में तीसरे सोमवार के दिन करें ये खास उपाय, मनोकामनाएं होंगे पूरी

सावन सोमवार का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा सावन सोमवार को ये खास उपाय करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

  1. अगर लाख कोशिशों के बावजूद आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में असहज महसूस कर रहे हैं, तो आज आपको शिव मंदिर जाकर भगवान को बेल का फल अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
  2. अगर आप अपने धन में वृद्धि चाहते हैं, तो आज रवि योग में स्नान आदि करने के बाद एक एकाक्षी नारियल लें और उसे अपने मंदिर में रखें। अब भगवान की पूजा करें। सबसे पहले भगवान को पुष्प अर्पित करें, भोग लगाएँ और फिर धूपबत्ती जलाएँ। भगवान की पूजा करने के बाद उसी प्रकार एकाक्षी नारियल की भी पूजा करें। पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को मंदिर में रख दें।
  3. अगर आप अपनी मानसिक परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज सोमवार के दिन दो मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें और उसे गले में धारण करें। शिवलिंग पर गंगाजल भी चढ़ाएँ।
  4. अगर आप अपने व्यापार में समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो आज मंदिर में 11 कौड़ियाँ रखें और उनकी विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें लाल कपड़े में बाँधकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रख दें। साथ ही, जो गृहणियाँ अपनी बचत बढ़ाना चाहती हैं, वे भी यह उपाय कर सकती हैं। आप कौड़ियों की पूजा करके उन्हें उस स्थान पर रख सकती हैं जहाँ आप अपना धन रखती हैं।
  5. अगर आप अपने जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आज शाम के समय घर में किसी एकांत जगह पर चटाई बिछाकर भगवान शिव के इस मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है – ‘ॐ शिवाय नमः ॐ’। मंत्र जाप के बाद भगवान शिव के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें।
  6. अगर आप समाज में अपना प्रभाव या रुतबा स्थापित करना चाहते हैं, तो आज शिवलिंग पर ‘ॐ नमः शिवाय’ कहते हुए धतूरा चढ़ाएँ। साथ ही बेलपत्र भी चढ़ाएँ। आज ऐसा करने से आप समाज में अपना प्रभाव और रुतबा स्थापित करने में सफल होंगे।
  7. अगर आप अपने शत्रुओं को परास्त करना चाहते हैं और मुकदमे में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आज आपको दुर्गा बीसा यंत्र स्थापित करना चाहिए। आज तांबे के पत्ते पर बने दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। अगर आप तांबे के पत्ते पर बना यंत्र नहीं खरीद सकते, तो आपको भोजपत्र पर अनार की कलम और चंदन या केसर की स्याही से दुर्गा बीसा यंत्र बनाना चाहिए। अगर आपके पास ये सब नहीं है, तो आप सादे कागज़ पर लाल स्याही या लाल कलम से यंत्र बना सकते हैं। यंत्र बनाने के बाद उसकी विधि-विधान से पूजा करें और उस पर दुर्गा जी के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है – ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चय।’ इस मंत्र का जाप आप 11 हज़ार से 51 हज़ार बार कर सकते हैं। आप जितने ज़्यादा मंत्रों का जाप करेंगे, आपका यंत्र उतना ही प्रभावशाली होगा।
  8. अगर आप विवाहित हैं और अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखना चाहते हैं, तो आज दूध में थोड़ा सा केसर और फूल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएँ। आज ऐसा करने से आपके रिश्ते में प्यार बना रहेगा। यह उपाय विवाहित लोगों के साथ-साथ वे लोग भी कर सकते हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है।
  9. अगर आप खुद को बुरी नज़र से बचाना चाहते हैं, तो जौ के आटे की रोटियाँ बनाकर गाय के बछड़े को खिलाएँ और हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करें। आज ऐसा करने से आपको बुरी नज़र से मुक्ति मिलेगी।
  10. अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज दो गोमती चक्र लेकर उन्हें मंदिर में स्थापित करें और धूप, दीप, पुष्प आदि से उनकी पूजा करें और भगवान से अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की प्रार्थना करें। इसके बाद गोमती चक्र को उठाकर लाल पोटली में बांधकर अपने पास रख लें।
  11. अगर आपका मन हमेशा किसी न किसी बात को लेकर अशांत रहता है, तो इसके लिए शाम के समय भगवान शिव की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं और एक चटाई पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें, लेकिन अगर आपके पास रुद्राक्ष की माला नहीं है, तो आप माला पर गिनकर 108 बार मंत्र का जाप कर सकते हैं।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े