Total Users- 1,172,393

spot_img

Total Users- 1,172,393

Monday, March 16, 2026
spot_img

पितरों की शांति और लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन यहां जलाएं दीपक

साल 2025 में सर्वपितृ अमावस्या 21 सितंबर को पड़ रही है. इस अमावस्या को पितरों की श्राद्ध और तर्पण के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. जानते हैं पितृ पक्ष के आखिरी दिन घर में किस-किस जगह लगाएं दीपक.


 सर्वपितृ अमावस्या साल 2025 में 21 सितंबर को पड़ रही है. सर्वपितृ अमावस्या पितृपक्ष का आखिरी दिन है, इस दिन पितरों की विदाई होती है. पितृपक्ष का आखिरी दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है. इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है और उनका तर्पण कर उन्हें मोक्ष प्राप्त कराते हैं.

सर्वपितृ अमावस्या के दिन किए गए उपाय से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वंशजों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही, लक्ष्मी जी की कृपा से धन-धान्य की वृद्धि होती है.

श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या होता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन किए गए श्राद्ध कर्म से पितर प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बरसाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

सर्वपितृ अमावस्या के दिन बहुत से ऐसे कार्य हैं जिनको करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जानते हैं इस दिन घर में किन जगह दीपक जलाने से जीवन से अंधकार दूर होता है और जीवन में खुशहाली आती है.

इन जगहों पर जलाएं दीपक

  • घर में दक्षिण दिशा को पितरों का स्थान माना गया है. घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं. शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर 1-3 दीपक जलाएं.यह दीपक तिल के तेल का जलाएं,
  • एक दीपक तुलसी के पौधे के पास जलाएं. तुलसी में घी के तेल का दीपक जलाएं.
  • पीपल के पेड़ में पितरों का वास माना गया है. सर्वपितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
  • घर में जहां पितरों की तस्वीर लगी हो उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाएं. ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है.
  • पितरों का तर्पण करने के बाद बहते नदी के जल में 1 दीपक जलाकर बहाएं.

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े