Total Users- 1,173,508

spot_img

Total Users- 1,173,508

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

धर्म: गुरुवार को ऐसा करने से परिवार पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है

धर्म: केले के पेड़ का विशेष महत्व है। घर में केले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। जिस घर में यह पेड़ होता है वहां सुख, समृद्धि, आरोग्य के साथ खुशियां अपना बसेरा बसा कर रहती हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। जिनके विवाह में बाधाएं आ रही होती हैं, वे दूर होती हैं। अगर कुंडली में बृहस्पति अशुभ प्रभाव दे रहे होते हैं, वे शुभता देने लगते हैं। आर्थिक अभाव दूर होते हैं। गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए गुरुवार को केले के पेड़ पर अक्षत, पुष्प, हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। फिर केले के पेड़ की परिक्रमा करें।

मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और गुरुदेव बृहस्पति का वास होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल मांगलिक कार्यों में विशेष रूप से किया जाता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसका इस्तेमाल भगवान विष्णु की पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। इसके अतिरिक्त गृह प्रवेश के दौरान द्वार के दोनों ओर केले के पौधे रखने बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसे में इसे घर में लगाना भी बहुत ही शुभ है। केले का पौधा घर में लगाते समय कुछ वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास माना गया है इसलिए अगर आप केले का पेड़ घर में लगाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। केले का पेड़ कभी भी पूर्व या दक्षिण दिशा के आग्नेय कोण में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में पश्चिम दिशा में भी केले का पेड़ लगाना सही नहीं माना गया। साथ ही यह घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा अवरुद्ध हो सकती है।

केले के पेड़ के पास तुलसी का पौधा रखना चाहिए क्योंकि मान्यता है की केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। ऐसा करने से घर-परिवार पर श्री हरि संग मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर हल्दी का तिलक लगाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े