Total Users- 1,172,231

spot_img

Total Users- 1,172,231

Monday, March 16, 2026
spot_img

जीवन में सुख-शांति की लिये देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। यह तिथि सभी एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं और शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ शिवलिंग का अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन सच्चे मन से व्रत और श्रीहरि की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

वहीं, शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और इसके क्या लाभ होते हैं-

आर्थिक तंगी होगी दूर
यदि आप धन की कमी या आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान कर पूजा करें। इसके बाद शिवलिंग पर चावल अर्पित करें और शिव मंत्रों का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होकर आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं।

मानसिक तनाव से मिलेगा आराम
शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मानसिक तनाव और नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही जीवन में शांति और स्थिरता बनी रहती है।

पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
देवउठनी एकादशी के दिन शिवलिंग पर दही और शहद चढ़ाना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर इच्छा पूर्ण करते हैं।

मिलेगा मनचाहा वरदान
यदि आप किसी खास वरदान की इच्छा रखते हैं, तो इस दिन शमी के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में शुभ फल मिलते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े