Total Users- 1,176,958

spot_img

Total Users- 1,176,958

Friday, March 20, 2026
spot_img

चमत्कारी गुफा- भस्मासुर से बचने के लिए छिपे थे भगवान शिव, जानें पौराणिक कथा

यहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पवित्र गुफा ही भगवान शिव का निवास स्थान है। इस गुफा को शिव खोड़ी गुफा के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह एक गुफा नहीं बल्कि एक सुरंग लगती है। इसके बारे में कहा जाता है कि इस गुफा का दूसरा छोर सीधा अमरनाथ गुफा में जाकर खुलती है।

भगवान शिव की चमत्कारी गुफा
जम्मू से करीब 140 किमी की दूरी पर ऊधमपुर नामक जगह पर भगवान शिव की चमत्कारी गुफा मौजूद है। शिवखोड़ी नामक इस गुफा के अंदर जाने की हिम्मत कोई भी नहीं करता है। लेकिन इस पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी तादात में भक्त आते हैं। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति इस गुफा के अंदर गया है, वह आज तक वापस नहीं आया।

यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि प्राचीन समय में इसी गुफा से होकर साधु-संत बाबा अमरनाथ जाते थे। लेकिन कलियुग में कोई ऐसा महापुरुष नहीं हुआ, जो इस गुफा में प्रवेश करने की हिम्मत रखता हो। इस पवित्र गुफा में जो भी प्रवेश करता है, वह लौटकर वापस नहीं आता है।

शिव खोड़ी गुफा की एक खासियत और भी है, जो इसको बाबा अमरनाथ गुफा की तरह चमत्कारी बनाती है। जिस तरह से बाबा अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग है, ठीक उसी तरह से शिव खोड़ी गुफा में भी अपने आप ही शिवलिंग बना है। इसको किसी ने नहीं बनाया है। लेकिन अंतर सिर्फ इतना है कि यह शिवलिंग बर्फ से नहीं बना है, बल्कि यह चट्टान द्वारा लिए गए आकार की वजह से बना है। इसको लोग भगवान शिव का आशीर्वाद मानकर पूजते हैं।

भगवान शिव का निवास कही जाने वाली यह पवित्र गुफा 3 मीटर ऊंची और 200 मीटर लंबी है। यह गुफा 1 मीटर चौड़ी और 2-3 मीटर ऊंची है। इस गुफा में कई प्राकृतिक चीजें जैसे नंदी की मूर्ति और पार्वती की मूर्ति आदि है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इस गुफा की छत पर सांप की आकृतियां भी बनी हैं, जो यहां पर अपने आप बनी है।

पौराणिक कथा
शिवखोड़ी गुफा से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। पौराणिक कथा के मुताबिक इस गुफा को स्वयं भगवान शिव ने बनाया था। भस्मासुर ने तप करके महादेव को प्रसन्न किया था और शिवजी से यह वरदान पाया कि वह जिसके भी सिर पर हाथ रखे, वह भस्म हो जाएगा। शिवजी ने असुर को वरदान तो दे दिया, लेकिन वह उसकी मंशा से अवगत नहीं थे। वरदान मिलते भस्मासुर ने शिवजी के सिर पर हाथ रखकर उनको भस्म करना चाहा।

तब भगवान शिव और भस्मासुर में भीषण युद्ध हुए और इसके बाद भी भस्मासुर ने हार नहीं मानी। ऐसे में महादेव वहां से निकलकर ऊंची पहाड़ी पर पहुंचे और वहां पर एक गुफा बनाकर उसमें छिप गए। माना जाता है कि शिव खोड़ी वही गुफा है, जहां पर शिवजी छिपे थे। भगवान शिव के छिप जाने के बाद भगवान विष्णु ने सुंदर स्त्री का रूप लिया, जिसको देखकर भस्मासुर मोहित हो गया और सुंदरी रूप में विष्णु के साथ नृत्य में भस्मासुर भगवान शिव द्वारा दिए गए वरदान को भूल गया।

ऐसे में भस्मासुर ने नृत्य के दौरान अपने सिर पर हाथ रख लिया और वह भस्म हो गया। शिवखोड़ी गुफा में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त मन्नत मांगने के लिए आते हैं। माना जाता है कि जो भी सच्चे दिल से यहां आकर मन्नत मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े