Total Users- 661,505

spot_img

Total Users- 661,505

Monday, March 10, 2025
spot_img

कब और कैसे शुरु हुई बांके मंदिर में फूलों की होली का उत्सव?

सम्पूर्ण भारत में होली का त्योहार उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे ज्यादा हर्षोल्लास के साथ ब्रज की होली मनाई जाती है। ब्रज में बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होलाी का उत्सव बेहद ही खास होता है। आपको बता दें कि यह होली रंगों से नहीं, बल्कि फूलों से खेली जाती है। इस दिन पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है। भक्त एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हैं। यह दृश्य बेहद ही मनमोहक होता है। आपको बताते चलें कि बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली 10 मार्च यानी के आज खेली जा रही है। इस दिन होली के रंगों की जगह पर फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में आज मनाई जा रही फूलों की होली
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हर साल होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दुनियाभर में ब्रज की होली बेहद ही प्रसिद्ध है। बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि फूलों की होली खेलने से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर में फूलों की परंपरा का इतिहास बेहद प्राचीन रहा है। माना जाता है कि इस परंपरा की शुरुआत स्वामी हरिदास जी ने की थी, जो कि बांके बिहारी जी के प्रकटकर्ता थे। गर्मी के मौसम में भगवान को ठंडक पहुंचाने के लिए फूलों से श्रृंगार करने परंपरा शुरु की थी। आपको बता दें कि, गर्मी के मौसम में बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाए जाते हैं। यह परंपरा कामदा एकादशी से शुरु होती है और हरियाली अमावस्या तक चलती है। इस अवधि के समय मंदिर को विभिन्न प्रकार के देशी और विदेशी फूलों से सजाया जाता है।

More Topics

रतनपुर के प्रमुख मंदिर और धार्मिक स्थल

रतनपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में स्थित एक...

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है

रानी दहेरा मंदिर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित...

नेपाल में क्यों हो रही है योगी आदित्यनाथ की चर्चा? पढे पूरी खबर

नेपाल : नेपाल में इन दिनों उत्तर प्रदेश के...

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने DMK पर शिक्षा राजनीति का आरोप लगाया

New Delhi नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

कैंसर से बचने के लिए इन खतरनाक फूड्स से करें परहेज

जैसा कि आप शायद जानते हैं, कैंसर दुनिया भर...

Anushka Sharma : चैंपियंस ट्रॉफी में छाई अनुष्का शर्मा की सादगी

champions trophy 2025 : अनुष्का शर्मा अपने बेहतरीन अभिनय...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े