Total Users- 1,170,649

spot_img

Total Users- 1,170,649

Friday, March 13, 2026
spot_img

दिल्ली का प्रीत विहार गुफा वाला मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर के तर्ज पर बनाई गई है

दिल्ली में कालकाजी मंदिर और छतरपुर मंदिर के अलावा अन्य कई मंदिर हैं। दिल्ली के प्रीत विहार स्थित गुफा वाला मंदिर है। जहां पर मां वैष्णों देवी गुफा की तर्ज पर मंदिर की गुफा बनाई गई है। इसकी लंबाई 140 फीट है। ऐसे में इस गुफा से होकर माता के पिंडी दर्शन करने वाले भक्तों को वैष्णों देवी की गुफा का अनुभव होता है।

प्रीत विहार गुफा मंदिर की खासियत
इस मंदिर का नाम गुफा मंदिर रखा गया है। क्योंकि इस मंदिर के रास्ते गुफानुमा है। इस गुफा की लंबाई 140 फीट है। इस मंदिर में आपको मां के दर्शन पिंडी रूप में होता है। इस मंदिर में आने के बाद आपको वैष्णों देवी मंदिर का एहसास होगा।

इस मंदिर में वैष्णों देवी मंदिर की तरह भैरव बाबा के भी दर्शन होंगे। इस मंदिर का निर्माण साल 1987 में हुआ था। आसपास के लोगों के आपसी सहयोग से यह मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रीत विहार गुफा मंदिर दिल्ली के प्रसिद्ध माता मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर में साल 1997 से लगातार अखंड ज्योति जल रही है। बताया जाता है कि इस मंदिर की जोत ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई ज्योत से प्रज्वलित की गई थी। तब से अब तक यहां पर अखंड ज्योति जल रही है। इस मंदिर में आप एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। वहीं इस मंदिर में आपको 111 शिवलिंग के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मन्नत वाला पेड़
इस मंदिर में आपको एक मन्नत वाला पेड़ भी देखने को मिलेगा। जहां पर लोग मन्नत की चुनरी बांधते हैं और जब मनोकामना पूरी हो जाती है, तो इस चुनरी को खोल देते हैं। इस मंदिर में सुबह 5 बजे से मां का 16 फूलों का श्रृंगार किया जाता है।

कब खुलता है मंदिर
बता दें कि नवरात्रि के दौरान मंदिर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। वहीं सामान्य दिनों में सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े