Total Users- 1,177,206

spot_img

Total Users- 1,177,206

Friday, March 20, 2026
spot_img

धमतरी में चाकूबाजी से युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

31 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे मराठा पारा निवासी शंकर ढीमर (24) अपने साथी रितेश पेंडरिया के साथ छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौटकर दोनों मराठा मंगल भवन के पास पीपल पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी आरोपी कुई उर्फ मोनू गोंड और जन्मदेव सोरी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर बहस करने लगे। इसके बाद दोनों ने चाकू निकालकर शंकर के सीने, पेट और जांघ पर 5-6 बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल शंकर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का कारण

पूछताछ में आरोपी मोनू गोंड ने बताया कि मृतक शंकर ढीमर ने उसके मामा की साइकिल अपने पास रख ली थी और लौटाने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। वहीं, आरोपी मोनू की मां का कुछ दिन पहले निधन हुआ था और उसके तीजाहवन कार्यक्रम में दूसरा आरोपी जन्मदेव शामिल होने आया था।

पुलिस कार्रवाई

सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी की पहचान

  1. कुई उर्फ मोनू गोंड (29 वर्ष) – पिता हिरउ राम ध्रुव, निवासी मराठा पारा, धमतरी
  2. जन्मदेव सोरी (20 वर्ष) – पिता हिरदयाल सोरी, निवासी पिपरौद, थाना मगरलोड, जिला धमतरी

इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े