Total Users- 1,177,067

spot_img

Total Users- 1,177,067

Friday, March 20, 2026
spot_img

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में सरकारी नौकरी का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता हिर्री थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। उसकी पहचान सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से एक सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए हुई थी। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और जुलाई 2024 से उनकी मुलाकातें शुरू हो गईं।

इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर 5 लाख रुपये ले लिए। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी, तो युवती ने आरोपी से पैसे लौटाने और शादी की बात कही। मगर आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा और फिर अचानक युवती के फोन कॉल उठाने बंद कर दिए।

ठगी और दुष्कर्म से आहत युवती ने आखिरकार सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े