Total Users- 1,177,086

spot_img

Total Users- 1,177,086

Friday, March 20, 2026
spot_img

नशे में पति करता था मारपीट, परेशान पत्नी ने चाकू से किया हमला

कोरबा। बालकोनगर थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन मोहल्ला में घरेलू विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशे में आए दिन पत्नी पर चरित्र शंका कर मारपीट करने वाले पति पर पत्नी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल पति को गंभीर हालत में बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, क्रिश्चियन मोहल्ला निवासी शांतिएल मसीह राज मिस्त्री का काम करता है और उसे शराब पीने की लत है। वह अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी अमृता मसीह पर शक कर उसे पीटता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर गुरुवार को जब अमृता काम से घर लौटी तो पति फिर से विवाद करने लगा। इस दौरान गुस्से में पत्नी ने रसोई से चाकू उठाकर पति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद पत्नी ने ही परिजनों के साथ मिलकर घायल पति को बालको अस्पताल पहुंचाया और इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े