Total Users- 1,157,471

spot_img

Total Users- 1,157,471

Sunday, February 8, 2026
spot_img

मायके जाने से रोका तो घर से निकली महिला, जंगल में फांसी पर लटका मिला शव

डौंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 18 तारीख की सुबह घर से लापता हुई 33 वर्षीय दुलेश्वरी साहू का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव सड़ी-गली हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।

मायके जाने से रोका, फिर मिला शव

पुलिस के मुताबिक, मृतिका अपने मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे जाने से रोक दिया। इसके बाद वह घर से निकल गई और फिर उसकी लाश सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर गांव के बीच जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे हत्या बताया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या फिर किसी साजिश का नतीजा।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े