Total Users- 1,177,205

spot_img

Total Users- 1,177,205

Friday, March 20, 2026
spot_img

दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला! देसी कट्टे से फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में एक दूध व्यवसायी की हत्या की साजिश नाकाम हो गई। आरोपी ने देसी कट्टे से फायर किया, लेकिन निशाना चूक गया और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु यादव और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

हमले से पहले हिमांशु यादव ने सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल किया था और पीड़ित व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हिमांशु यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का निवासी है।

कैसे हुआ हमला?

पीड़ित कोरबा में डेयरी और होटल सप्लाई के लिए दूध बेचता है। 8 फरवरी 2025 की शाम करीब 6:30 बजे वह रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक उसे चारों तरफ घूमते हुए नजर आए। जैसे ही वह फैक्ट्री से बाहर निकला, हिमांशु यादव ने कट्टे से फायर किया, लेकिन गोली निशाने से चूक गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर हमले के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े