Total Users- 1,175,386

spot_img

Total Users- 1,175,386

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बिलासपुर: फिर अश्लील मैसेज भेजते पकड़ा गया आरोपी शिक्षक, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। बिल्हा क्षेत्र के शिक्षक कमलेश साहू पर 8वीं की छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के परिजनों ने उसका मोबाइल चेक किया और उसमें आपत्तिजनक मैसेज पाए। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से शिकायत कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पहले भी जेल जा चुका है शिक्षक

गौरतलब है कि शिक्षक कमलेश साहू पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। मंगला पासीद स्कूल की 6वीं और 8वीं की छात्राओं ने उसके खिलाफ बैड टच की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच कर उसे गिरफ्तार किया था। अब दोबारा अश्लील मैसेज भेजने की घटना सामने आने से छात्रा का परिवार तनाव में है।

परिजनों की मांग – हो कठोर दंड

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े