Total Users- 1,177,208

spot_img

Total Users- 1,177,208

Friday, March 20, 2026
spot_img

शादी के स्टेज पर भेंट का लिफाफा और जेवरातों से भरे बैग की उठाई , आरोपी गिरफ्तार 


रायगढ़। : जिले में बीते दिनों अंश होटल में हुई उठाईगिरी मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ सफलता लगी है। 14 जुलाई को अंश होटल रायगढ़ में शादी समारोह के स्टेज के पास वर वधु को दिए गए लिफाफे और गिफ्ट भरे लेडीज पर्स को उठाकर अज्ञात युवक रफू चक्कर हो गया था। घटना को लेकर अखिलेश मिश्रा निवासी बोईरदादर बिनोबा नगर द्वारा 15 जुलाई को थाना कोतवाली में उठाईगिरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

उठाईगिरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल जाकर घटना की तस्दीकी किया गया एवं सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये जिसमें संदिग्ध की तस्वीर प्राप्त हुई, जिस संबंध में शादी में आये मेहमानों और होटल स्टाफ से पूछताछ किया गया जिसमें संदिग्ध के अजय कैटरिंग में काम करने वाले वेटर- शेख अकबर उर्फ बुद्धन के होने की जानकारी मिली।

तत्काल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टाफ लगाया गया जो ट्रेन से कोलकाता फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा कोलकाता में दबिश दिया गया, आरोपी उसके परिचित से मिलकर वापस रायगढ़ के लिये निकल चुका था, आरोपी का पीछा करते हुये पुलिस टीम रायगढ़ आयी और आरोपी को आज ढिमरापुर रायगढ़ के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी ने अपने मेमोरेंडम पर घटना दिनांक को उठाईगिरी करना स्वीकार किया है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े