Total Users- 1,177,208

spot_img

Total Users- 1,177,208

Friday, March 20, 2026
spot_img

मुहर्रम के दौरान , विवाद होने पर किशोर को अंगार में धकेला , आठ नाबालिग पकड़े गए

मुहर्रम के दौरान अंगार देखने पहुंचे गांव के एक किशोर को अंगार में कुछ युवकों ने धकेल दिया। इससे युवक आग में झुलस गया। आनन फानन में उसे आग से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले में पुलिस ने आठ नाबालिग को हिरासत में लिया है। इसी दूसरी खबर, में तीन नाबालिग को पकड़ कर उनके पास से चोरी का मोबाइल बरामद।

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा का यह मामला मंगलवार की रात का है। ताजिया निर्माण के बाद अंगार (अलाव) जलाकर उसके आसपास कुछ लोग मौजूद थे। यहां लगभग 15 साल का गांव का एक किशोर भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अंगार देखने के लिए गांव के ही तीन भाई भी पहुंचे थे और अंगार के पास बैठे थे। इसी बीच उनमें शामिल एक किशोर वहां पहुंचे अन्य लड़कों ने विवाद हो गया। विवाद बढ़ने नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में युुवकों ने से धक्का देकर अंगार में गिरा दिया और भाग गए। किशोर के अंगार में गिरते ही अफरा- तफरी मच गई और उसे तुरंत बाहर निकाला गया। किशोर का पीठ का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूएसबी चौहान व कटघोरा एएसपी नेहा वर्मा समेत डायल 112 की टीम और करतला पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि मामले में शामिल लड़कों के विरुद्ध हत्या का प्रयास के जुर्म में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 190 191 के तहत करतला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

झुलसे युवक का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल सभी आठ नाबालिग को हिरासत में लिया गया तथा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का फार्म भरा कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव नोनबिर्रा में स्थिति सामान्य है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े