Total Users- 1,177,208

spot_img

Total Users- 1,177,208

Friday, March 20, 2026
spot_img

पिस्टल में फंसी गोली चली, दरोगा के पेट को चीरते हुए सिपाही के सिर में लगी, मौत

अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में गोकशी के अभियुक्तों की सूचना पर दबिश देने जा रही पुलिस और एसओजी टीम के साथ बड़ी दुर्घटना हो गई. दबिश से पहले पिस्टल लोड करते वक्त एक दरोगा की पिस्टल फंस गई. जब उस पिस्टल को दूसरे दरोगा ने अनलॉक करने की कोशिश की तो उसमें फंसी हुई गोली उसके पेट को चीरते हुए एसओजी कांस्टेबल के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा का इलाज किया जा रहा है.

अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम के साथ बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को जिले के गभाना थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी. इसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस और एसओजी का गठन किया गया था. बुधवार रात मुखबिर द्वारा अभियुक्तों की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस और एसओजी की दबिश के लिए जा रही थी. दबिश से पहले सभी अपने हथियार को लोड कर रहे थे. इसी दौरान दरोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई. अनलॉक न होने पर एक अन्य दरोगा राजीव कुमार ने उसे अनलॉक करने की कोशिश की. तभी अचानक से गोली चली और दरोगा राजीव कुमार के पेट को चीरते हुए पास ही खड़े एसओजी सिपाही कांस्टेबल मोहम्मद याकूब के सिर में जा लगी. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया, जबकि दरोगा का इलाज चल रहा है.

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले में एसएसपी संजीव सुमन ने जांच के आदेश दिए है. एसएसपी ने कहा कि इसके लिए एक टीम गठित की जाएगी। साथ ही पिस्टल की भी जांच होगी। मोहम्मद याकूब के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. उधर मृतक सिपाही के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही काफी तेज तर्रार था, जिसकी वजह से उसकी तैनाती एसओजी में की गई थी

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े