Total Users- 1,177,086

spot_img

Total Users- 1,177,086

Friday, March 20, 2026
spot_img

ओडिशा से कार में ला रहे थे 70 किलो गांजा कदमटोला जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा, 2 गिरफ्तार

कोतमा पुलिस ने कदमटोला जंगल के पास कार से 70 किलो गांजा बरामद किया। कोतमा पुलिस ने फुनगा तक कार का पीछा भी किया गया था।

अनूपपुर। ओडीसा से गांजा एक कार में लाया जा रहा था। मंगलवार को कोतमा पुलिस ने भालूमाड़ा रोड में कदमटोला के जंगल के पास घेराबंदी कर एक कार से लगभग 70 किलो गांजा जब्त किया है और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महेन्द्र उर्फ बिन्दा सोनी पिता हरीष सोनी 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक पांच एवं अंगद सिंह पिता सुरेश सिंह 26 वर्ष निवासी भालूगुड़ार बिजुरी है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते से गांजा की खेप लाई जा रही थी। कार में गांजा लाए जाने की सूचना पर कोतमा पुलिस ने कदमटोला के जंगल में घेराबंदी की।

जब कार क्रमांक सीजी 04 एचएल 2137 आती दिखी तो कार को रुकवाया और तलाशी ली गई। पुलिस को कार के अंदर से 5-5 किलो के 14 पैकेट में कुल 70 किलो गांजा मिला। इसे पुलिस ने जब्त करते हुए वाहन में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

30 जून को गांजा लेने गए थे ओडिशा

बताया गया मौके से विनय सोनी उर्फ गुड्डी निवासी सोहागपुर जिला शहडोल मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि 30 जून रविवार को वे कार से गांजा की लेने ओडिशा गए थे। जहां से कार में गांजा लोड कर शहडोल जिले के ब्यौहारी में हजारी साकेत नाम के व्यक्ति के यहां जा रहे थे।

बताया गया जब कोतमा पुलिस ने कदमटोला जंगल के पास कार रोका था उस समय गांजा लोड़ कार के पीछे लगी एक अन्य कार भी थी, जो मौके से भाग निकली, जिसका कोतमा पुलिस द्वारा फुनगा तक पीछा भी किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया फालो में लगी कार से सद्दाम खान निवासी मनेन्द्रगढ़ द्वारा पायलेटिंग की जा रही थी। पुलिस ने मामले में 3 आरोपित विनय सोनी निवासी सोहागपुर जिला शहडोल, सद्दाम खान निवासी मनेन्द्रगढ़ एवं हजारी साकेत निवासी ब्यौहारी जिला शहडोल फरार बताये गए है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े