Total Users- 1,177,067

spot_img

Total Users- 1,177,067

Friday, March 20, 2026
spot_img

आराम करने की बात पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। यह वारदात ग्राम ऊपरतोनका की है। बताया कि पत्नी के खेत में आराम करने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पति को इतना गुस्सा आया कि खेत में ही पैरा डालकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।

 पति ने जिंदा जलाया

जाननकारी के अनुसार छेरकू राम और उसकी पत्नी चैती बाई हर दिन की तरह खेत में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया​ कि आवेश में आकर छेरकू ने पत्नी को 2-3 थप्पड़ मारे। इससे वह गिर गई। जब वह नहीं उठी तो आरोपी ने धान का पैरा लाकर उसके ऊपर डाल दिया। फिर माचिस से आग लगा दी। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार जब महिला को जलाया गया, तब वह जीवित थी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पत्नी को जिंदा जलाने के बाद आरोपी पति ने मामले की जानकारी अपने दामाद संतुराम गोठा को दी। इसके बाद शख्स ने अन्य लोगों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। वहीं आम के पेड़ के नी​चे चैती बाई की जली हुई लाश देख लोग सन्न रह गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोरर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी छेरकू राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े