Total Users- 1,175,387

spot_img

Total Users- 1,175,387

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

मानवता हुई शर्मसार, कलयुगी शराबी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

घर पर 12 साल की बेटी, 10 और 5 साल के दो बेटे घर में अकेले थे। पत्नि घरेलू काम करने दूसरे के घर गई थी। शराबी पिता ने दो बेटे को पैसे देकर बिस्किट लाने के लिए भेजा था

जांजगीर चांपा। शराबी पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म किया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 30 जून की सुबह घरेलू काम करने दूसरे के घर गई थी।

घर पर 12 साल की बेटी, 10 और 5 साल के दो बेटे थे। जब वह काम से शाम 6.30 बजे वापस घर पहुंची तो नाबालिक लड़की ने अपने साथ उसके पिता द्वारा किए दुष्कर्म की जानकारी दी। बालिका ने बताया कि शराब के नशे में दोपहर 3 से 4 बजे के बीच उसके पिता देवराज कैवर्त्य घर आया और उसे अलग कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी उसके बड़े बेटे ने भी दी कि उसके पिता ने दोनो भाई को पैसे देकर बिस्किट लाने के लिए भेजा था और दीदी के साथ गलत काम किया। अकलतरा थाना में आरोपी पिता देवराज कैवर्त्य (36) के खिलाफ धारा 376(3) व पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपित को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 36 साल के कलयुगी पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले की सर्वत्र निंदा हो रही है।

यह भी पढ़ें

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े