Total Users- 1,165,321

spot_img

Total Users- 1,165,321

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन दौरे पर रवाना

सोमवार की देर रात उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर अमेरिका चले गए। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी जा रहे हैं।

सोमवार रात साढ़े 11 बजे दोनों नई दिल्ली से न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका चले गए। अमेरिकी समय के अनुसार वे मंगलवार सुबह 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

अमेरिका में अपने अध्ययन प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे।

इस समय, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने उनके लिए एक कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण भी आयोजित की है। उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। श्री साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।

More Topics

इसे भी पढ़े