Total Users- 1,165,522

spot_img

Total Users- 1,165,522

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

शालीमार प्रेस क्षेत्र में नाले के सुधार कार्य की शुरुआत : नगर निगम ने दी नागरिकों को राहत, ठेकेदार को दिए निर्देश

शालीमार प्रेस के निकट चूहों द्वारा नाले और सड़क को खोखला करने की गंभीर समस्या ने क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चिंता में डाल रखा था। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने आज ठेकेदार के साथ मिलकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुधार कार्य को तुरंत शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नगर निगम को 9 सितंबर को इस सुधार कार्य की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी। लेकिन लगातार हो रही बारिशों के कारण नाले के कार्य में देरी हुई। बारिश के दौरान, रायपुर शहर की लगभग 5 लाख आबादी का पानी इस नाले के माध्यम से एक्सप्रेसवे की ओर बहता है। अगर नाले का कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया, तो इससे वार्ड वासियों को जलभराव और अन्य गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था, जिससे उनकी दैनिक जीवनशैली प्रभावित होती।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम ने कार्य को प्राथमिकता दी और आज बजरी गिराने का कार्य प्रारंभ किया। पार्षद कामरान अंसारी ने इस मौके पर कहा, “हम स्थानीय निवासियों की चिंताओं को समझते हैं और इस कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सुधार कार्य न केवल जलभराव की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि स्थानीय बुनियादी ढांचे में भी सुधार लाएगा।”

More Topics

इसे भी पढ़े