Total Users- 1,165,885

spot_img

Total Users- 1,165,885

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरी: मंत्री टंक राम वर्मा

राजधानी के जे.आर. दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना कठिन परिश्रम के ऊंचाईयों तक नहीं पहुंचा जा सकता। उन्होंने कहा, “यदि हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखें, तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है।”

इस चार दिनी प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों से 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा, “आज यहां उपस्थित खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर, बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें।” उन्होंने यह भी बताया कि खेलों से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास होता है और टीम भावना का विकास भी होता है। खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन हारकर बैठना बुरी बात है।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के पांच संभागों से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वांडो, साइकिलिंग और तीरंदाजी सहित 10 खेलों में प्रतिस्पर्धा हुई।

समापन समारोह में विधायक श्री मोती लाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री आई.पी. वर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, कोच और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। रायपुर संभाग ने इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े