Total Users- 1,165,648

spot_img

Total Users- 1,165,648

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

सड़क पर पंडाल लगाना जानलेवा: बंटी होरा की निगम प्रशासन से अपील

रायपुर – राजधानी रायपुर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से लगाए जा रहे पंडाल अब जानलेवा साबित हो सकते हैं। जोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष बंटी होरा ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए नगर निगम से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह सड़कों पर पंडाल लगाना शहरवासियों की जान के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

हाल ही में नगर निगम मुख्यालय के सामने तेज हवाओं के कारण एक पंडाल उड़ने लगा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बंटी होरा ने खुद अपने साथियों के साथ मिलकर उस पंडाल को सड़क किनारे हटाया और इस घटना का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया, “अगर यह पंडाल किसी गाड़ी या राहगीर पर गिरता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।”

बंटी होरा ने निगम प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्राइवेट कंपनी या व्यवसायिक उद्देश्य से सड़क पर पंडाल लगाने की अनुमति तुरंत रोकी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के असुरक्षित पंडालों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा घट सकता है।

होरा ने कहा, “यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर मुद्दा है जो शहरवासियों की सुरक्षा को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। नगर निगम को इसे प्राथमिकता देते हुए तुरंत एक्शन लेना चाहिए और जो लोग बिना अनुमति या नियमों के खिलाफ पंडाल लगा रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

More Topics

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े